
Tulsi Shubh Sanket: तुलसी पर ओस की बूंदें और सुंगध... नए साल पर बेहद शुभ हैं ये संकेत
AajTak
Tulsi Shubh Sanket: तुलसी के पौधे से मिलने वाले कुछ संकेत बेहद शुभ होते हैं. अगर आपके घर में तुलसी है और नए साल के मौके पर तुलसी की पत्तियों पर सुबह-सुबह ओस की बूंदे पड़ी मिले तो समझ लीजिए की कुछ चमत्कार हो सकता है.
Tulsi Subh Sanket: हिंदू धर्म में तुलसी माता को विष्णु प्रिय और लक्ष्मी का रूप माना जाता है. यह केवल एक पौधा नहीं बल्कि घर की देवी के रूप में पूजनीय है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी के आसपास रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही तुलसी की पूजा और उससे जुड़े मंत्र मानसिक शक्ति, ध्यान क्षमता और मनोबल बढ़ाने में मददगार होते हैं.
रोज तुलसी की देखभाल करने से उसके स्वरूप और स्थिति के आधार पर कई संकेत मिलते हैं. ये संकेत कभी शुभ और कभी अशुभ भी हो सकते हैं. इन संकेतों को समझकर हम घर और परिवार की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं.
हरी-भरी और चमकदार पत्तियां अगर तुलसी की पत्तियां गहरी हरी और चमकदार हों, तो यह मां लक्ष्मी की प्रसन्नता का संकेत है और घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है.
सुबह की ओस की बूंदें यदि सुबह के समय तुलसी पर ओस की बूंदें टपक रही हों, तो यह लक्ष्मी जी का आगमन माना जाता है. इसे घर में खुशियों और सौभाग्य के आने की निशानी माना जाता है. इस अवसर पर हल्का जल चढ़ाना और तुलसी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ होता है.
नई कोंपलें और फूल तुलसी में नई कोंपलें या छोटे फूल निकलना घर में शुभ समाचार और खुशखबरी का संकेत है
सुगंध का फैलना शाम के समय अगर तुलसी से तेज और मीठी खुशबू आने लगे, तो यह केवल सकारात्मक ऊर्जा का ही नहीं, बल्कि घर में देवता और पितरों की प्रसन्नता का भी संकेत माना जाता है. घर में सुख-शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए इस समय तुलसी की पूजा करना और उसकी देखभाल करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. यह संकेत बताता है कि घर में समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य आने वाला है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










