
Trust Funds: चंदे में बीजेपी अव्वल, इलेक्टोरल ट्रस्ट फंड पाने में आई फर्स्ट, दूसरे नंबर पर रही ये पार्टी
ABP News
अब तक चुनाव आयोग में देश की 35 मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों ने साल 2019-20 के लिए अपनी ऑडिट रिपोर्ट दी है. इस रिपोर्ट के अनुसार, टीआरएस ने सबसे ज्यादा 130.46 करोड़ रुपये की आमदनी बताई है.
नई दिल्ली: बीजेपी ने चंदे के मामले में सभी राजनीतिक पार्टियों को पीछे छोड़ रखा है. बीजेपी ने 2019-20 के लिए इलेक्टोरल फंड के जरिए 271.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो कुल फंडिंग का 80 फीसदी है. इनमें एयरटेल ग्रुप और डीएलएफ लिमिटेड सबसे बड़े दानदाता है. अलग-अलग इलेक्टोरल ट्र्स्ट से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2019-20 में बीजेपी को कुल 276.45 करोड़ रुपये का चंदा मिला. प्रूडेंट से 217.75 करोड़, जन कल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट से 45.95 करोड़, एबी जेनरल ट्र्स्ट से 9 करोड़ और समाज इलेक्टरोल ट्र्स्ट के 3.75 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले हैं. वहीं कांग्रेस को 58 करोड़ का चंदा मिला है. कांग्रेस को प्रुडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 31 करोड़, जनकल्याण इलेक्टरोल ट्र्स्ट से 25 करोड़ और समाज इलेक्टोरल ट्र्स्ट से दो करोड़ रुपये का चंदा मिला.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












