
Trump Tariff: इंडिया के लिए गुड न्यूज! US ने दिया बड़ा संकेत... मेक्सिको, चीन-कनाडा से अलग टैरिफ कैटेगरी में रहेगा भारत
AajTak
Trump Tariff On India: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता सही ट्रैक पर आगे बढ़ रही है और इसमें गरितरोध को कोई संकेत नहीं मिले हैं. इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि US भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा की टैरिफ कैटेगरी में नहीं जोड़ेगा.
एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में आयतित कारों पर 25 फीसदी के हाई टैरिफ का ऐलान कर दिया है, तो वहीं भारत के लिए इस बीच एक गुड न्यूज भी आई है. जी हां, ये खबर भी टैरिफ से ही जुड़ी हुई है. रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका कथित तौर पर भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा से नहीं जोड़ेगा और देश को अलग टैरिफ कैटेगरी में रखने के संकेत दिए हैं. इस बीच अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता के अच्छी तरह से आगे बढ़ने की खबर है और इसमें किसी भी तरह का कोई गतिरोध नहीं दिख रहा है.
सही ट्रैक पर US-India व्यापारिक वार्ता बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत के व्यापार अधिकारियों ने दिल्ली में अपने समकक्षों को बताया कि अमेरिका कथित तौर पर भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा के साथ नहीं जोड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया टैरिफ स्ट्रक्चर चरणबद्ध हो सकता है और हाई डिमांड वाले सामानों पर टैरिफ में कमी देखने को मिल सकती है, जिससे भारत को कुछ सेक्टर्स में बड़ी राहत मिल सकती है. ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि ये वार्ता 3 दिनों के भीतर नई डील की रूपरेखा को अंतिम रूप दे सकती है. हालांकि, इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारत पर अधिक रियायत के लिए दबाव भी डाला गया है.
भारत के लिए ये राहत भरी खबर है और ये ऐसे समय में आई है, जबकि ट्रंप द्वारा चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद इसे बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया था. यही नहीं उन्होंने बीते 1 फरवरी को मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद पलटवार करते हुए चीन, कनाडा और मेक्सिको ने भी अमेरिकी सामानों पर हाई टैरिफ लगाने की घोषणा की थी.
भारत के साफ सिर्फ टैरिफ का मुद्दा रिपोर्ट की मानें, तो व्यापार अधिकारियों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ अपनी पहली व्यक्तिगत बैठक की है. खास बात ये है कि यह बैठक 2 अप्रैल की समय सीमा से पहले हुई, जिस तारीख से भारत पर ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने वाला है. इसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन भारत को China, Mexico और Canada जैसे देशों के साथ नहीं जोड़ता है.
अधिकारियों के मुताबिक, इसके पीछे की वजह ये है कि US के पास चीन, मेक्सिको और कनाडा के साथ करेंसी हेरफेर, अवैध प्रवास के साथ ही अन्य कई तरह की सुरक्षा चिंताओं से संबंधित गंभीर मुद्दे हैं. जबकि दूसरी ओर भारत के साथ अमेरिका का केवल टैरिफ का मुद्दा है, जिसे दोनों देश सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा रहे हैं.
पारस्परिक टैरिफ से मिलेगी राहत! बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पहले ही उन उत्पादों के बारे में संकेत दे दिया है जिन पर वह टैरिफ कम करने को तैयार है. इनमें अमेरिका से आने वाले कई उत्पाद शामिल हैं, जिनमें ईवी, ऑटोमोबाइल, बाइक और वाइन-अल्कोहल के साथ-साथ अमेरिका से आने वाले कुछ एग्रो प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि शुरुआती प्रस्ताव के साथ-साथ चल रही वार्ता से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अगले महीने से लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ से कुछ राहत मिलेगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







