
Truecaller लाया नया फीचर, Call Spoofing से मिलेगा छुटकारा
AajTak
Truecaller की तरफ से एक नए फीचर को शुरू किया है, जिसका मकसद Spoof Call को रोकना है. इसकी मदद से यूजर्स खुद देख सकेंगे कि वह असली है या नकली है. फेक कॉल्स की वजह से कई लोगों को भारी नुकसान तक झेलना पड़ता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Truecaller ने एक नए फीचर का ऐलान कर दिया है, जो यूजर्स को फर्जीवाड़े से बचाने का काम करेगा और Call Spoofing से भी दूर रखेगा. इस फीचर को बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया है और यह स्मार्टफोन यूजर्स के काम भी आएगा.
यह इनोवेशन कंपनी के पहले से मौजूद वेरिफाइड बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए बेहतर तरीके से काम करेगा. इस फीचर का नाम Secure Calls है और इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा.
Truecaller का यह फीचर दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स के काम आएगा. इस फीचर का मकसद बिजनेस कंपनियों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाना है ताकि वह उन्हें फर्जी कॉल्स ना समझें. सभी Truecaller for Business को सपोर्ट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च के बाद कंपनी ले सकती है बड़ा फैसला, बंद होगा ये स्मार्टफोन?
मिलेगा सेफ सिस्टम
जब कोई बिजनेस, किसी कस्टमर या स्मार्टफोन यूजर्स के पास करता है तो कॉल कनेक्ट होने से पहले Truecaller तुरंत यह जांच करेगा कि कॉल करने वाला असली है या नहीं. इससे मोबाइल यूजर्स को सेफ सिस्टम मिलेगा और वह साइबर ठगों से भी दूर रह सकेंगे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










