
Tripura : त्रिपुरा में टीएमसी के एकमात्र पार्षद ने भी पार्टी छोड़ी, जॉइन की बीजेपी
AajTak
पिछले साल हुए त्रिपुरा में हुए नगर निकाय के चुनाव में 334 सीटों में से बीजेपी ने 329 सीटों पर कब्जा कर लिया था. वहीं टीएमसी एक सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी. सुमन पॉल इसी सीट से टीएमसी के पार्षद थे.
त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के नगर परिषद सदस्य सुमन पॉल ने भी गुरुवार को पार्टी छोड़ दी. वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर सुमन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अंबासा नगर परिषद से टीएमसी के एकमात्र नगर परिषद सदस्य सुमन पॉल भाजपा में शामिल हो गए हैं. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ माणिक साहा ने पार्टी मुख्यालय में सूचना मंत्री सुशांत चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सुमन पॉल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके बाद उन्होंने सीएम बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की.
चुनाव हारने के बाद गायब हो गई टीएमसी
बीजेपी जॉइन करने के बाद सुमन पॉल ने कहा, 'मैंने टीएमसी के लिए कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन चुनाव हारने के बाद टीएमसी के सभी नेता त्रिपुरा से गायब हो गए. मेरे इलाके के लोगों ने समाज में कुछ अच्छा करने के लिए मुझे वोट दिया था. मैंने महसूस किया कि बीजेपी में रहकर मैं लोगों की सेवा कर सकूंगा इसीलिए मैं सरकार द्वारा शुरू की गईं विकास से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो गया.
विकास नीतियों से हुए प्रभावित: मुख्यमंत्री
सीएम बिप्लब देब ने ट्वीट में आगे लिखा, 'सुमन पॉल त्रिपुरा सरकार की विकास नीतियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव देखने के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







