
Trigrahi Yog: मीन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
AajTak
Trigrahi Yog:मीन राशि में बनने जा रहा है शक्तिशाली त्रिग्रही योग! 15 मार्च से सूर्य, शनि और शुक्र की युति किन 3 राशियों के जीवन में लाएगी खुशहाली और धन लाभ? यहां जानें अपना भविष्यफल.
Trigrahi Yog: ज्योतिष में ग्रहों का मिलन हमेशा बड़ी हलचल लेकर आता है. फिलहाल मीन राशि में ग्रहों का एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसे 'त्रिग्रही योग' कहते हैं. 2 मार्च को शुक्र देव मीन राशि में आ चुके हैं, जहां शनि देव पहले से ही विराजमान हैं. अब 15 मार्च को जब सूर्य देव भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो यहां शनि, शुक्र और सूर्य की एक शक्तिशाली तिकड़ी बन जाएगी. देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में ग्रहों का यह मिलन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है. इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियाँ ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी लॉटरी से कम नहीं है.
1. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत लकी रहने वाला है. चूंकि शुक्र खुद इस योग का हिस्सा हैं, इसलिए आपको हर काम में लाभ मिलेगा. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबारियों के लिए भी मुनाफा कमाने का यह बेहतरीन मौका है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
2. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए यह त्रिग्रही योग करियर के मोर्चे पर बड़ा बदलाव ला सकता है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें मनपसंद काम मिल सकता है. आपकी आय के साधन बढ़ेंगे, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
3. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति के लिए यह योग बहुत फायदेमंद साबित होगा. अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है. करियर में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे. इतना ही नहीं, आपकी सेहत में सुधार होगा. समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








