
Train Ticket: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए कंफर्म करना है वेटिंग टिकट? ये है ऑप्शन
AajTak
अगर आपको भी दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है तो आप IRCTC के 'विकल्प' ऑप्शन को सेलेक्ट कर टिकट ले सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.
Train Ticket: दिवाली-छठ पर लाखों लोग अपने परिजनों के पास अपने घर जाते हैं, इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ होती है. भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जाता है. इसके बाद भी कई लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. इसके अलावा कई ऐसे तरीके हैं, जिससे आप आसानी से टिकट कर सकते हैं. अगर आपको घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है तो आप आईआरसीटीसी के 'Vikalp' ऑप्शन के जरिए भी टिकट कर सकते हैं.
क्या है विकल्प स्कीम? इस योजना का मुख्य लक्ष्य टिकट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया को सुलभ बनाना है. जब भी यात्री वेटिंग लिस्ट में टिकट बुक करते हैं और उनका टिकट कन्फर्म नहीं होता तो विकल्प स्कीम के माध्यम से अगली उपलब्ध ट्रेन में टिकट मिल सकता है. इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. यदि उनकी पसंदीदा ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं होती है, तो इस स्कीम के द्वारा अन्य विकल्प भी दिए जाते हैं.
विकल्प स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन को चुनना होता है. हालांकि, यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन इससे लाखों यात्रियों को लाभ मिल रहा है. यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो किसी इमरजेंसी में वेटिंग टिकट लेते हैं.
कैसे कर सकते हैं विकल्प स्कीम से टिकट? अगर आप विकल्प स्कीम का उपयोग करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से जिस ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक कर रहे हैं उसमें सीट की उपलब्धता चेक करनी होगी. अगर आपको लग रहा है कि सीटें बहुत कम बची हैं तो आप VIKALP का ऑप्शन चुन सकते हैं.
कैसे करें टिकट बुकिंग?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







