
Trailer: 'द फैमिली मैन 3' में ड्रग माफिया जयदीप की एंट्री, मुश्किलों में फंसे श्रीकांत तिवारी
AajTak
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. ''द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. नए सीजन में श्रीकांत तिवारी के नए तेवर देखने को मिल रहे हैं. सीरीज के ट्रेलर ने फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. जानते हैं कि कैसा है 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर.
'द फैमिली मैन सीजन 3' का ट्रेलर आखिरकार 7 नवंबर 2025 को रिलीज हो गया है, जिसका फैन्स को लंबे समय से इंतजार था. अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज के नए सीजन में एक बार फिर मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखाई देंगे. 'द फैमिली मैन सीजन 3' की कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक, एक्शन और ट्विस्ट्स से भरी हुई है.
रिलीज हुआ 'फैमिली मैन 3' का ट्रेलर ट्रेलर में दिखाया गया है कि श्रीकांत तिवारी इस बार बहुत बड़ी मुश्किलों में घिरे हैं. उन्हें ना सिर्फ बाहरी दुश्मनों से, बल्कि अपने ही सिस्टम और परिवार से भी लड़ना पड़ रहा है. इस सीजन में जयदीप अहलावत और निमरत कौर दो नए खतरनाक विरोधियों के रूप में नजर आएंगे.
जयदीप अहलावत सीरीज में रुक्मा नामक विलेन की भूमिका में हैं. वहीं निमरत कौर मीरा के किरदार में धमाकेदार एंट्री करेंगी. एक बार फिर प्रियामणी, शारिब हाशमी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे.
क्या बोले मेकर्स? सीरीज के मेकर्स के मुताबिक, तीसरे सीजन में कहानी का स्तर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है. इस बार श्रीकांत तिवारी को देश की सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार और खुद की जान के लिए भी लड़ाई लड़नी होगी. मेकर्स ने बताया कि तीन साल की मेहनत के बाद फाइनली ये सीजन दर्शकों के सामने आ रहा है. सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके ने कहा, दर्शकों का प्यार और इंतजार हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही है, इसलिए इस बार कहानी को और ज्यादा दमदार और रोमांचक बनाया गया है.
ट्रेलर:

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










