
Tomato Price: इस शहर में 25 रुपये किलो टमाटर, पटना में भी इतना सस्ता... जानिए पूरे देश का भाव
AajTak
टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने राज्य में 50 रुपये किलो बेचने का फैसला किया है. दिल्ली में टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन कई ऐसे शहर हैं, जहां अब भी 50 रुपये किलो से नीचे टमाटर बिक रहा है.
अक्सर बारिश के मौसम में सब्जियां महंगी होती हैं. लेकिन टमाटर (Tomato) ने तो खरीदारों के चेहरे से रौनक ही उड़ा दिया है. लोग भाव पूछकर आगे निकल जा रहे हैं. कुल लोग खरीद भी रहे हैं, तो वो ऐसे लोग हैं, जो पहले एक किलो खरीदते थे और अब 250 ग्राम में काम चला रहे हैं. सब्जी मंडी में एक किलो टमाटर खरीदने वालों पर अगल-बगल के लोगों की निगाहें टिक जाती हैं. इस बीच टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने राज्य में 50 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है.
विपक्ष ने भी टमाटर के मुद्दे को लपक लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार को आगाह कर रहे हैं कि टमाटर का भाव कहां पहुंच गया है. दरअसल, टमाटर के भाव में अचानक उछाल आया है. एक हफ्ते पहले के मुकाबले दोगुनी कीमत हो गई हैं. आज से ठीक महीनेभर पहले 5 से 7 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा था. बड़े शहरों में आसानी से खुदरा में 20 रुपये किलो मिल जाता था. थोक मंडी में तो एक महीने पहले 5 रुपये किलो के आसपास भाव था.
लेकिन अभी देश के तमाम शहरों में 100 रुपये किलो टमाटर बिक रहा है. कुछ शहरों में 120 रुपये तक भाव पहुंच गया है. टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. दिल्ली-गाजियाबाद, जयपुर-भोपाल-इंदौर, रायपुर या पटना और या फिर कानपुर-लखनऊ सभी जगह ये लोगों की पहुंच से दूर नजर आ रहा है.
अब आपको कुछ शहरों में टमाटर के ताजा भाव, और एक महीने पहले के भाव को बताते हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिलहाल टमाटर खुदरा बाजार में 110 रुपये किलो बिक रहा है, ये भाव 29 जून 2023 का है. लेकिन यहां एक जून को टमाटर 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा था. लखनऊ में 1 जून को 20 रुपये किलो टमाटर था, जो अब पांच गुना बढ़कर 100 रुपये किलो पहुंच चुका है. हालांकि आगरा में अभी भी टमाटर 41 रुपये किलो बिक रहा है.
हैदराबाद में सबसे सस्ता टमाटर

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







