
Tokyo Olympics 2020: पुरुष हॉकी टीम का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
Zee News
पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं. इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखी. न्यूजीलैंड की तरफ से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया.
टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) की हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया. भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए जबकि रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया. रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं. इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखी. न्यूजीलैंड की तरफ से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया. लगभग बराबरी के इस मुकाबले में आक्रामकता और गेंद पर कंट्रोल के मामले में बार-बार पलड़ा बदलता रहा. मैच में बेशुमार रेफरल लिये गए जिससे दक्षिण अफ्रीकी वीडियो अंपायर पीटर राइट को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










