
Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जबरदस्त जीत, स्पेन को 3-0 से दी शिकस्त
Zee News
इस जीत के हीरो रूपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) रहे, जिन्होंने 2 गोल दागकर भारतीय टीम को जीत दिलाई.
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जबरदस्त जीत हासिल की है. भारतीय टीम ने स्पेन को 3-0 शिकस्त दी है. इस जीत के हीरो रूपिंदर पाल सिंह (Rupinder Pal Singh) रहे, जिन्होंने 2 गोल दागकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. इसके अलावा एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया. रूपिंदर ने 15वें और 51वें मिनट में गोल किया जबकि सिमरनजीत ने सबसे पहले 14वें मिनट में गोल किया. बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से 7-1 से मात खाई थी लेकिन इसको पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया. स्पेन की टीम आठ पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने के बाद भी उन्हें गोल में नहीं बदल सकी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










