
TMC सांसद नुसरत पर डंडे से पीटने की धमकी का आरोप, पंचायत चुनाव से जुड़ा है मामला
AajTak
रविवार को नुसरत जहान अपने निर्वाचन क्षेत्र बशीरहाट में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं, जहां उन्होंने कहा, देखिए आज ये क्या साजिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों के खिलाफ कई चीजों की कोशिश की. उन्होंने लोगों को डराने की कोशिश की. धर्म से खिलवाड़ किया. लेकिन कुछ काम नहीं आया.
पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद नुसरत जहान ने रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान विरोधियों को कथित तौर पर बांस के डंडे से पीटने की धमकी दी.
रविवार को नुसरत जहान अपने निर्वाचन क्षेत्र बशीरहाट में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं, जहां उन्होंने कहा, देखिए आज ये क्या साजिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों के खिलाफ कई चीजों की कोशिश की. उन्होंने लोगों को डराने की कोशिश की. धर्म से खिलवाड़ किया. लेकिन कुछ काम नहीं आया.
भाजपा पर निशाना साधते हुए नुसरत जहान ने कहा, 2021 में बीजेपी ने 200 पार का नारा दिया. लेकिन वे असफल रहे और हार गए.
वे इस बार एक बड़ी साजिश रच रहे हैं. लोगों का पैसा बंगाल जाने से रोका. यह लोगों के लिए ममता बनर्जी के काम को रोकने की साजिश है. उन्होंने राज्य को 100 दिनों की कार्य योजना के तहत धनराशि रोक दी है.
वे बंगाल के लिए कुछ नहीं देते. बंगाल के लोग आपको वोट क्यों देते हैं? आपने उनके लिए क्या किया है? आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा. पंचायत चुनाव में जो भी आएगा अगर कांग्रेस का बीजेपी है तो उसे बशीरहाट की जनता बांस से पीटेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











