
TMC में शामिल होने के बाद बोले लुईजिन्हो फलेरियो- कांग्रेस हमारा परिवार, बीजेपी से है हमारी लड़ाई
ABP News
Luizinho Faleiro Joins TMC: लुईजिन्हो फलेरियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. फलेरियो ने बताया कि उनकी लड़ाई बीजेपी के साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारा परिवार है. हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.
Luizinho Faleiro Joins TMC: कोलकाता में राज्य सरकार के मुख्यालय नबन्ना में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे लुईजिन्हो फलेरियो ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामा. उनके शामिल होने के दौरान टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, सुब्रत मुखर्जी और सौगत रॉय मौजूद थे. फलेरियो ने एबीपी न्यूज़ के साथ खास बातचीत में बताया कि उनकी लड़ाई बीजेपी के साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारा परिवार है. हम बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, "गोवा के पूर्व सीएम, 7 बार के विधायक और गोवा के दिग्गज नेता लुईजिन्हो फलेरियो का तृणमूल कांग्रेस परिवार में स्वागत करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. साथ में हम इसके लिए खड़े होंगे, हर गोवावासी, विभाजनकारी ताकतों से लड़ें और गोवा के लिए एक नई सुबह की शुरुआत करने की दिशा में काम करें."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












