
Tirath Singh Rawat के बाद कौन होगा Uttarakhand का नया मुख्यमंत्री? रेस में ये 2 नाम आगे
Zee News
4 महीने के अंदर उत्तराखंड को तीसरा सीएम मिलने जा रहा है. शनिवार दोपहर बीजेपी की बैठक के बाद नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है. इस वक्त दो नामों को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है.
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने शुक्रवार रात गवर्नर बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) को अपना इस्तीफा सौंप दिया. जिसके बाद उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री चुना जाना तय हो गया है. बीजेपी ने भी राज्य विधान मंडल दल की शनिवार को बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम के नए चेहरे का ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे. बैठक में नए सीएम के तौर पर राज्य के विधायकों में से ही किसी को चुनने के कयास लगाए जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में अनुभवी चेहरे को ही कमान सौंपी जाएगी. ऐसा करके बीजेपी नेतृत्व इस बार भी उत्तराखंड को सरप्राइज दे सकती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










