
Tiger Shroff की 'स्क्रू ढीला' पर 'हीरोपंती 2' फ्लॉप होने का असर, करण जौहर ठंडे बस्ते में डाला प्रोजेक्ट?
AajTak
करण जौहर ने बड़ा माहौल बनाने के बाद टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अगली फिल्म 'स्क्रू ढीला' अनाउंस की थी. जोरदार एक्शन भरी अनाउन्समेंट के साथ प्रोजेक्ट अनाउंस करते हुए करण ने इसे 'एक्शन की एक नई दुनिया' बताया था. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को लेकर जो ताजा रिपोर्ट्स आ रही हैं, वो फैन्स को बहुत पसंद नहीं आएंगी.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'हीरोपंती 2' इस साल बहुत शोर शराबे के साथ रिलीज हुई. फिल्म के लिए जनता इसलिए भी एक्साइटेड थी क्योंकि ये टाइगर की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल थी. ट्रेलर में टाइगर ताबड़तोड़ एक्शन भी करते नजर आ रहे थे.
जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई, तो इसका बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस हद से ज्यादा बुरा रहा. अब ऐसा लग रहा है कि टाइगर के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी इसका असर पड़ा है.
पिछले महीने बॉलीवुड के टॉप फिल्म मेकर करण जौहर (karan Johar) ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक सॉलिड एक्शन प्रोजेक्ट अनाउंस किया था, जिसका टाइटल 'स्क्रू ढीला' (Screw Dheela) है. धुआंधार एक्शन करते टाइगर के वीडियो के साथ करण ने प्रोजेक्ट की अनाउन्समेंट शेयर की थी. अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस प्रोजेक्ट का भविष्य बहुत भरोसेमंद नहीं लग रहा.
टलेगी 'स्क्रू ढीला'?
एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मेकर्स ने शायद अभी के लिए 'स्क्रू ढीला' को साइड में रख दिया है और कुछ समय बाद इस पर काम शुरू करने का मूड बना रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करण जौहर और डायरेक्टर शशांक खेतान ने अभी फिल्म को किनारे रख देने का फैसला किया है और इसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं.
सूत्र ने बताया कि इस जोरदार एक्शन प्रोजेक्ट का बजट 150 करोड़ रुपये तक जा रहा था. ऊपर से फिल्म के टीजर को उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी. टाइगर की पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) का बुरी तरह फ्लॉप होना भी साथ में एक गंभीर वजह है जिसकी वजह से उनकी बॉक्स ऑफिस पावर पर सवाल खड़ा हो गया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










