
Threat To Salman Khan: 'तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा होगा', सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
AajTak
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम किसी अनजान शख्स ने धमकी भरा लेटर भेजा है. खबर है कि एक धमकी भरे लेटर को रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में पाया गया. इस लेटर में सलीम और सलमान को धमकी दी गई है. लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर जाकर बैठते हैं. इस मामले को लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि लेटर में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है. शख्स ने लिखा, 'तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे.' देखें ये वीडियो.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












