
The Kerala Story 2 ने एक हफ्ते में की पहली फिल्म से चौथाई कमाई, फिर भी होगी कामयाब!
AajTak
कंट्रोवर्सी और कोर्ट केस के बीच रिलीज हुई 'द केरला स्टोरी 2', अपने प्रीक्वल 'द केरला स्टोरी' से काफी पीछे नजर आ रही है. लेकिन क्या नेगेटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ के साथ आई ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी? चलिए बताते हैं.
तमाम कंट्रोवर्सीज और कोर्ट केस से बचते-बचाते थिएटर्स में पहुंची 'द केरला स्टोरी 2' थिएटर्स में अपने हिस्से के ठीकठाक दर्शक जुटा रही है. पिछले शुक्रवार को इस फिल्म का रिलीज होना तक पक्का नहीं था. लेकिन करीब आधा दिन बीतने के बाद इसका रिलीज होना कन्फर्म हुआ और अब ये थिएटर्स में एक हफ्ता बिता चुकी है. जहां एक हफ्ते में इसके प्रीक्वल 'द केरला स्टोरी' का ब्लॉकबस्टर होना तय हो गया था, वहीं 'द केरला स्टोरी 2' पहली फिल्म का एक चौथाई कलेक्शन ही कर पाई है. तो क्या ये फिल्म फ्लॉप होने वाली है?
'द केरला स्टोरी 2' का कलेक्शन शुक्रवार को रिलीज के कन्फ्यूजन के बीच 'द केरला स्टोरी 2' का फर्स्ट डे कलेक्शन पूरे एक करोड़ भी नहीं था. लेकिन शनिवार और रविवार मिलाकर ही इसने 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. विवादों के बाद, नेगेटिव रिव्यूज के साथ, लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म के लिहाज से ये आंकड़ा सॉलिड था. वर्किंग डेज में भी 'द केरला स्टोरी 2' का डेली कलेक्शन 3 करोड़ से 4 करोड़ के बीच बना रहा. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुरुवार तक, 7 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 23 करोड़ तक पहुंच चुका है.
2023 में 'द केरला स्टोरी' ने पहले एक हफ्ते में 81 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. उस एक हफ्ते में ही, 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी थी. लेकिन जिस तरह 'द केरला स्टोरी 2' का कलेक्शन आगे बढ़ रहा है, उससे बहुत लोगों को लग रहा है कि ये तो फ्लॉप होने वाली है. लेकिन असल में ऐसा है नहीं.
क्या है 'द केरला स्टोरी 2' के बॉक्स ऑफिस का गणित? 'द केरला स्टोरी 2' का रिपोर्टेड बजट पहली फिल्म से दोगुना, यानी 30 करोड़ रुपये है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन ही 23 करोड़ के करीब पहुंच गया है. अगले एक हफ्ते में 'द केरला स्टोरी 2' का नेट कलेक्शन बड़े आराम से 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा.
इन दिनों एक नया ट्रेंड चला है. अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट से ज्यादा कलेक्शन भी कर रही है और ओटीटी डील्स वगैरह की कीमत जोड़कर कमाई बजट से ज्यादा होती है, तो मेकर्स फिल्म को सक्सेसफुल बताने लगते हैं. जबकि 'द केरला स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस से ही अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन करने के लिए रेडी है. 'द केरला स्टोरी 2' पहली फिल्म की तरह बहुत बड़ी हिट भले न बन पाई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होने के बहुत करीब है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












