
The Great Indian Family: पंडित नहीं मुसलमान है भजन कुमार? 22 सितंबर खुलेगा राज, सूचना जनहित में जारी
AajTak
विक्की कौशल उर्फ भजन कुमार की आने वाली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कन्हैया ट्विटर पे आजा गाने की तरह लोग इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं. रातोरात हिंदू पंडित से मुस्लिम बने भजन की जिंदगी में मची उथल-पुथल लोगों को कितना लुभा पाती है, ये देखना जरूर दिलचस्प होगा. फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी.
विक्की कौशल के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. एक बार फिर एक्टर एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आए गए है. एक्टर की फिल्म ''द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'भजन कुमार' बने एक्टर का अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है.
क्या है कहानी
भजन कुमार उर्फ वेद व्यास त्रिपाठी की लाइफ सेट है. वो फेमस पंडित जी है, लड़कियों पर लाइन मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन सब उन्हें पूजनीय समझ आशीर्वाद लेकर चली जाती हैं. लेकिन दिल धड़क रहा है, प्यार की तलाश कर रहा है. तो एंट्री होती मॉडर्न मानुषी छिल्लर की. लेकिन ट्विस्ट लव स्टोरी में नही हैं. पुश्तैनी पंडितों के खानदान में जन्में भजन की जिंदगी में ट्विस्ट आता है, जब उन्हें पता चलता है कि वो असल में पंडित नहीं मुसलमान है. उनकी जिंदगी की उथल-पुथल वहीं से शुरू हो जाती है. फिलहाल तो ट्रेलर से यही झलक रहा है. लेकिन कहानी बहुत कुछ कहने को बेहद उतावली दिख रही है. जो कि आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा.
यहां देखें ट्रेलर...
2 मिनट का भी नहीं है ट्रेलर
वैसे, कोई तो वजह जरूर रही होगी जो मेकर्स ने ट्रेलर को महज 1 मिनट 55 सेकंड में समेट दिया है. जहां बाकी प्रोडक्शन हाउस फिल्म के टीजर को ही 2 मिनट के ड्यूरेशन में पेश करते हैं, वहां द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर ड्यूरेशन सवाल तो जरूर खड़ा करता है. कन्हैया ट्विटर पे आजा तो लोगों का दिल पहले ही जीत चुका है. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिन्हें लोग काफी सुनना पसंद करते हैं. उनके गाने फैंस की हिट लिस्ट में शुमार रहते हैं. विक्की को देखकर आप जरूर खुश हो जाएंगे. उनके एक्सप्रेशन बेहद नैचुरल लग रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










