
दो पत्नियों के साथ रहता है यूट्यूबर, 5वीं बार बना पिता, फंसेगा कानूनी पेंच? मचा था हंगामा
AajTak
अरमान मलिक ने साल 2011 में पहली पत्नी पायल से शादी की थी. उन्हें चिरायु मलिक नाम का बेटा हुआ. इसके बाद दोनों ने जुड़वां बेटों तूबा और अयान का स्वागत किया था. पायल से शादी के छह साल बाद 2018 में अरमान ने उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी की थी.
यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट रहे अरमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियां बटोरते आए हैं. वजह हैं उनकी दो पत्नियां- पायल और कृतिका मलिक. हाल ही में अरमान अपने पांचवे बच्चे के पिता बने हैं. मंगलवार, 24 मार्च की शाम को अरमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की कि उनकी पहली पत्नी पायल को चौथा बच्चा हुआ है. यूट्यूबर ने धूमधाम से बेटे का स्वागत किया है. इस खबर ने एक बार अरमान की शादियों को सवालों के घेरे में ला दिया है. कई यूजर्स जानना चाहते हैं कि क्या भारत में हिंदुओं को दो बार शादी करने की अनुमति है?
क्या कहता है कानून?
अगर आपके भी मन में यही सवाल है, तो जान लें कि दो शादियां या बहुविवाह (पॉलिगामी) करने की इजाजत भारत में हिंदुओं को नहीं है. कानूनी रूप से देखा जाए तो हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत एक हिंदू पुरुष लीगली एक समय में केवल एक पत्नी रख सकता है. अधिनियम की धारा 5 में कहा गया है कि 'विवाह के समय पक्षकार का कोई जीवित पति या पत्नी नहीं होना चाहिए.' यानी जब तक शख्स की पहली पत्नी जिंदा है और कानूनी रूप से शादीशुदा है, तब तक दूसरी शादी नहीं की जा सकती. इतना ही नहीं, हिंदुओं के लिए बहुविवाह न सिर्फ अमान्य है बल्कि आपराधिक रूप से दंडनीय भी है.
अरमान ने कब की थी शादी?
अरमान मलिक ने साल 2011 में पहली पत्नी पायल से शादी की थी. उन्हें चिरायु मलिक नाम का बेटा हुआ. इसके बाद दोनों ने जुड़वां बेटों तूबा और अयान का स्वागत किया था. पायल से शादी के छह साल बाद 2018 में अरमान ने उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी की थी. उन्होंने अपनी पहली शादी को बिना कानूनी रूप से खत्म किए ये कदम उठाया था. दोनों का जायद नाम का एक बेटा भी है. अरमान मलिक, एक ही घर में पायल और कृतिका के साथ रहते हैं. लेकिन कानूनी रूप से केवल उनकी पहली शादी पायल के साथ ही वैध है. कृतिका के साथ उनकी दूसरी शादी हिंदू कानून के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि कानून तब तक कार्रवाई नहीं करता, जब तक कोई शिकायत दर्ज न हो. ये शिकायत आमतौर पर पति या प्रभावित पक्ष (इस मामले में पायल) कर सकती हैं. मगर क्योंकि पायल ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है, इसलिए अरमान कृतिका के साथ भी रह रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










