
धुरंधर: रणवीर के काले-घने बालों पर फिदा फैन्स, इस हेयरस्टाइलिस्ट का कमाल
AajTak
डायरेक्टर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की इस समय हर जगह चर्चा हो रही है. फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग और उनके लुक की जबरदस्त तारीफ हो रही है. इस बीच एक्टर की हेयरस्टाइलिस्ट का पोस्ट वायरल हो रहा है.
एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर आग लगा रहे हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग के अलावा उनका दमदार लुक और रफ-टफ मेकओवर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अब एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) खुलासे में फिल्म की हेयरस्टाइलिस्ट मुस्कान खान ने बताया है कि शूटिंग खत्म होने के बाद एक्टर ने उनके लिए एक खास हाथ से लिखा नोट छोड़ा था.
बीते दिनों हेयरस्टाइलिस्ट मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए रणवीर के साथ फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को याद किया.
रणवीर ने लिखा नोट मुस्कान ने'धुरंधर' के सेट से कई BTS पल शेयर किए. जिसके साथ एक कैप्शन लिखा था, 'सब कुछ धुंधला सा है, लेकिन आप इसमें की गई कड़ी मेहनत देख सकते हैं. कैमरे के पीछे, धूल, पसीने और खून के बीच, हमने हर फ्रेम को परफेक्ट बनाने और अपने ऑडियंस को इंस्पायर करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की.'
'धुरंधर' के सेट से एक BTS तस्वीर में रणवीर अपने रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके बाल लंबे और बिखरे हुए हैं, दाढ़ी पूरी बढ़ी हुई है, और उन्होंने गहरे रंग के कई लेयर्स वाले कपड़े पहने हैं. मुस्कान उनके पास खड़ी हैं और उनके लुक को ठीक करने में लगी हुई हैं.
एक और फोटो में रणवीर और मुस्कान साथ में हैं. रणवीर एक कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में हैं, उन्होंने काली टोपी और स्टाइलिश धूप का चश्मा लगाया हुआ है, और उनकी सिग्नेचर पूरी दाढ़ी भी है. वह मुस्कान का सिर प्यार से थामे हुए हैं और उनके माथे पर धीरे से किस कर रहे हैं. दूसरी तरफ, मुस्कान के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है, उनकी आंखें बंद हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.
मुस्कान ने शेयर किया नोट इस पोस्ट से यह भी पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रणवीर ने मुस्कान के लिए एक खास नोट लिखा था. उस नोट में लिखा था, 'मेरी प्यारी मुस्कान के लिए, तुम एक बेहतरीन आर्टिस्ट हो और हमारे साथ मिलकर काम करने के लिए मैं तुम्हारा बहुत शुक्रगुजार हूं. सबसे बढ़कर, तुम एक बहुत ही अच्छी इंसान हो, तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है, तुम्हारी एनर्जी बहुत पॉजिटिव है और तुम्हारे आस-पास का माहौल बहुत शांत रहता है. मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों, तुम हमेशा आगे बढ़ती रहो, चमकती रहो और हमेशा मुस्कुराती रहो.' एक्टर ने नोट के आखिर में लिखा, 'बहुत सारा प्यार, रणवीर.' इस पर 9 अक्टूबर, 2025 की तारीख लिखी हुई है.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












