
जब गंगा में डूबते-डूबते बचे थे राजपाल यादव, बोले- उस दिन मैंने जीना सीख गया
AajTak
इन दिनों राजपाल यादव अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में जेल में बिताए वक्त को याद किया. उन्होंने अपने बचपन में हुए एक हादसे के बारे में बात करते हुए जेल की तुलना उससे की. एक्टर ने बताया कि उस हादसे में वो मरते-मरते बचे थे.
एक्टर राजपाल यादव के लिए इस साल की शुरुआत काफी मुश्किल भरी थी. उन्हें अपने पुराने चेक बाउंस केस में जेल की हवा खानी पड़ी. राजपाल के जेल जाने के बाद कई सितारों ने उनकी मदद की और उनके लिए पैसों का बंदोबस्त किया. बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गए. अब एक्टर का कहना है कि उनका पुनर्जन्म हुआ है.
इन दिनों राजपाल यादव अपनी नई फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में जेल में बिताए वक्त को याद किया. हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में एक्टर से पूछा गया कि क्या अब वो ठीक हैं, उनकी कानूनी मुश्किलें पीछे छूट गई हैं. राजपाल यादव ने जवाब में कहा, 'राहत ही है जिंदगी में. आप सब यहां हैं, आप लोग देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से आए हैं.'
इमोशनल हुए राजपाल यादव
फरवरी 2026 में राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में जेल हो गई थी. उनके ऊपर 9 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसे न चुकाने के चलते उन्हें ये दिन देखना पड़ा था. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री उनकी मदद के लिए आगे आई और कई सितारों ने उन्हें पैसे भेजे. राजपाल का कर्ज कुछ हद तक भरने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. इंडस्ट्री के इस सपोर्ट के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव भावुक हो गए.
उन्होंने कहा, 'जब आप एक पचड़े में फंसे होते हैं, और उस वक्त जिन लोगों के साथ आप 20 सालों से काम कर रहे हैं, आपके सपोर्ट में आते हैं तो अच्छा लगता है. भले ही वो बच्चा हो या बूढ़ा, फर्क नहीं पड़ता. लोगों ने मेरे लिए दुआ मांगी, दूसरों ने मेरा तन, मन, धन, जिससे भी वो कर सकते थे, सपोर्ट किया. उन्होंने मुझे 100 साल जवान बना दिया.'
राजपाल यादव ने अपने नए कर्ज को लेकर मजाक भी किया. ये कर्ज उन लोगों का है जिन्होंने अपने घर पर बैठे हुए उनकी सलामती की दुआ मांगी थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'ये जो कर्ज हुआ है पूरी दुनिया का मेरे ऊपर, इस कर्ज में मैं डूबना चाहता हूं.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










