
पाक एक्टर का कुर्ता-धोती बन गया नेशनल मुद्दा, मांगी माफी, उड़ाया आवाम का मजाक
AajTak
ईद के मौके पर बिना इनर के कुर्ता पहनने पर सोशल मीडिया के कई यूज़र्स द्वारा ऑनलाइन ट्रोल किए जाने के बाद पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने माफी मांग ली. हालांकि उन्होंने इसमें टोलर्स पर तंज भी कसा.
पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म या गाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी 'ड्रेसिंग' को लेकर. हाल ही में ईद के मौके पर अली जफर ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.
दरअसल ट्रांसपेरेंट कुर्ते और उसके नीचे बनियान (इनर) न पहनने को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. लेकिन अली जफर ने अब एक नोट जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है. हालांकि उन्होंने जिस अंदाज में ट्रोलर्स को आईना दिखाया है, उसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
अली जफर ने ट्रोल्स का उड़ाया मजाक अली जफर ने अपने नोट में साफ तौर पर उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके कपड़ों को लेकर उन्होंने ट्रोल कर रहे थे. उन्होंने बड़े ही तीखे अंदाज में लिखा कि उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि उनका बिना बनियान के कुर्ता पहनना और अजरक धोती पहनकर पौधों को पानी देने जैसे बेहद गंभीर काम के लिए देश से माफी मांगना चाहूंगा. मैं समझता हूं कि हाल के दिनों में यह सबसे मेन नेशनल और ग्लोबल मुद्दों में से एक रहा है, जिसने हर किसी की जिंदगी पर असर डाला है.'
एक्टर ने मांगी माफी एक्टर ने अपने मैसेज में व्यंग्य का तड़का लगाते हुए माफीनामा पेश किया. उन्होंने लिखा, 'मैं इस गंभीर गलती को दोबारा न दोहराने की पूरी कोशिश करूंगा. इस मामले पर इतनी गहराई से ध्यान देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.'
भले ही अली जफर का यह मैसेज पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है, लेकिन भारतीय फैंस इसे सीधे उनके प्रोफाइल पर नहीं देख सके. दरअसल, पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए थे.
अली जफर अकेले नहीं जिनके कपड़ों पर पाक आवाम नाराज हो गई. हानिया आमिर ने ईद पर साड़ी पहन ली थी. उनकी तस्वीरें देखकर तो जैसे कयामत ही आ गई थी. लोगों ने उन्हें न जाने क्या क्या सुनाया. हालांकि हानिया को इससे खास फर्क नहीं पड़ी. आजकल एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है. आएशा खान के स्लीवलेस पहनने पर भी मामला गरमाया हुआ है. उन्होंने पहले कहा था कि वो स्लीवलेस नहीं पहनती, अब उनकी तस्वीर सामने आई तो लोगों को बस यही लग रहा है जंग से ज्यादा आएशा ने के कपड़े पाकिस्तान में अहम मुद्दा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










