
यामी गौतम को 'ए-लिस्ट' नहीं मानते थे करण जौहर! 'धुरंधर' की सफलता के बाद बदले सुर
AajTak
करण जौहर और यामी गौतम के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर तब सामने आया, जब करण जौहर ने यामी की फिल्म 'हक' की तारीफ की. वहीं धुरंधर की सफलता के बाद दोनों को एक मंच पर साथ देखा गया.
'किस्मत की सबसे खूबसूरत आदत पता है क्या है... वो वक्त आने पे बदलती जरूर है' फिल्म धुरंधर का ये डायलॉग यामी गौतम पर एक दम फिट बैठ रहा है. बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में रिश्ते कितनी जल्दी बदलते हैं, इसका ताजा उदाहरण फिल्ममेकर करण जौहर के एक्शन में दिख रहा है. पहले 'हक' और फिर 'धुरंधर' की सफलता ने पूरे इंडस्ट्री को इस समय हिला कर रख दिया है. ऐसे में हर कोई यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर की तारीफ करने से नहीं थक रहे.अब इसमें एक नाम करण जौहर का भी हैं.
दरअसल एक दौर था जब करण जौहर ने यामी गौतम को अपने फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' में बुलाने से साफ इनकार कर दिया था, क्योंकि उनकी नजर में यामी तब 'ए-लिस्ट' एक्ट्रेसेस की लिस्ट में नहीं आती थीं. लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा कि आज वही करण जौहर सार्वजनिक मंच पर यामी को गले लगाते और उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं.
करण जौहर ने किया था इग्नोर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये पूरी कहानी साल 2017 की है, जब फिल्म 'काबिल' रिलीज होने वाली थी. सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने 'कॉफी विद करण' के मेकर्स से गुजारिश की थी कि फिल्म के प्रमोशन के लिए उनकी को-स्टार यामी गौतम को भी शो पर बुलाया जाए. लेकिन उस वक्त करण जौहर और उनकी टीम ने ऋतिक से कहा कि वे अकेले आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन यामी को शो में जगह नहीं मिल सकती. क्योंकि उस समय यामी को बॉलीवुड के 'बड़े क्लब' का हिस्सा नहीं माना जाता था. हालांकि ऋतिक ने भी सम्मान दिखाते हुए शो पर जाने से मना कर दिया था.
अब समय का पहिया ऐसा बदला कि यामी गौतम की फिल्म 'हक' को न सिर्फ क्रिटिक्स ने सराहा, बल्कि दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला. वहीं दूसरी तरफ, उनके पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है. ये ही वजह है कि अब करण फिल्म हक देखने के बाद खुद को यामी का 'लाइफलॉन्ग फैन' बता रहे हैं.
सिर्फ यही नहीं, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान एक रियलिटी शो में भी करण जौहर और दूसरे जजों ने कथित तौर पर यामी को नजरअंदाज किया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक्ट्रेस यामी जजों के पैनल में बैठी हैं, जबकि KJo, मलाइका और किरण खेर अपने-अपने फोन में व्यस्त हैं.
करण जौहर ने की यामी की तारीफ हाल ही में मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में करण जौहर कभी यामी को नजरअंदाज़ करते थे, वे उन्हें गर्मजोशी से गले लगाते दिखे. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ. लोगों ने भी कहना शुरू कर दिया कि 'धुरंधर 2' की सफलता का असर साफ दिख रहा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










