
The Boys Season 5 Trailer: होमलैंडर बना राष्ट्रपति, दुनिया में छाई अशांति, 'द बॉयज 5' का ट्रेलर करेगा परेशान
AajTak
'द बॉयज' सीजन 5 के ट्रेलर में होमलैंडर को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे हुए अपनी कुख्यात शैतानी मुस्कान के साथ दिखाया गया है. ब्लैक नोयर और द डीप द्वारा अपना फार-राइट पॉडकास्ट होस्ट करने के सीन्स भी इसमें हैं. ऐसे में फैंस इसकी आज के अमेरिका के साथ तुलना कर रहे हैं.
अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहीरो और पूंजीवाद पर व्यंग्यात्मक सीरीज 'द बॉयज' का आखिरी सीजन जल्द आ रहा है. प्राइम वीडियो ने 'द बॉयज' सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये सीरीज की कहानी का अंत करेगा. ट्रेलर में होमलैंडर को 'सुप्स' को त्यागने वाली दुनिया में अपनी सर्वोच्चता बनाए रखने की कोशिश करते दिखाया गया है, जिससे कई फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह शो आज की दुनिया की असलियत को बहुत करीब से दिखा रहा है.
रिलीज हुआ द बॉयज का ट्रेलर
ट्रेलर में होमलैंडर को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे हुए अपनी कुख्यात शैतानी मुस्कान के साथ दिखाया गया है. ब्लैक नोयर और द डीप द्वारा अपना फार-राइट पॉडकास्ट होस्ट करने के सीन्स भी इसमें हैं. साथ ही गैर-सुपरहीरो के लिए इंटर्नमेंट कैंप भी इसमें नजर आ रहे हैं.
'द बॉयज' के सीजन 5 की दुनिया को लेकर शो की टीम ने बताया है कि, 'यह होमलैंडर की दुनिया है, पूरी तरह से उसके अस्थिर, अहंकारी मनमाने ढंग के अधीन. ह्यूई, मदरस मिल्क और फ्रेंची एक फ्रीडम कैंप में कैद हैं. एनी एक भारी सुपे बल के खिलाफ प्रतिरोध खड़ा करने में संघर्ष कर रही है. किमिको कहीं नहीं मिल रही है. लेकिन जब बूचर फिर से आता है, जो सभी सुप्स को मिटाने वाले वायरस का इस्तेमाल करने के लिए तैयार और इच्छुक है, तो वह एक ऐसी घटनाओं की श्रृंखला शुरू करता है जो दुनिया और उसमें मौजूद हर व्यक्ति को हमेशा के लिए बदल देगी. यह क्लाइमैक्स है. बहुत बड़ी चीजें होने वाली हैं.'
फैंस हुए हैरान

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












