
The Big Picture: चिकनी चमेली पर रणवीर सिंह का डांस, देखकर शरमा गईं कटरीना, Video
AajTak
इस डांस फेस-ऑफ में रणवीर सिंह और कटरीना कैफ एक दूसरे के गानों पर डांस करते नजर आएंगे. शो से इसका प्रोमो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि शो का ये एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ और रणवीर सिंह को कहते हैं कि आप दोनों यहां है तो चलिए देखते हैं दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर डांसर हैं.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों गेम शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट कर रहे हैं. इस वीकेंड रणवीर के शो में कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इस दौरान रणवीर-कैटरीना के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देंगे. इतना ही नहीं, दोनों के बीच डांस का फेस-ऑफ भी होगा.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











