
The 50: 50 दिन, 50 सेलेब्स, 50 लाख का इनाम, ड्रामा-एक्शन से लबरेज शो, कुछ देर में होगा शुरू
AajTak
'द 50' रियलिटी टीवी शो आज से शुरू होने जा रहा है. ये शो का फॉर्मेट काफी अलग और अनोखा है. आइए, जानते हैं कि आखिर ये शो किस वक्त आएगा और कौन-कौनसे सेलेब्स इसका हिस्सा बने हैं.
इंडिया में रियलिटी टीवी शोज की पहचान को बदलने मार्केट में एक नया रियलिटी शो आया है, जिसका नाम 'द 50' रखा गया है. कहा जा रहा है कि ये सभी रियलिटी शो का बाप है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स, 50 दिनों के लिए एक ही जगह रहेंगे. ये फॉर्मेट आपको सुनने में सलमान खान के शो 'बिग बॉस' की तरह लग रहा होगा. लेकिन हकीकत में ये उससे एकदम अलग और हटके शो है. आज 1 फरवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है. चलिए, 'द 50' शो की पूरी डीटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
क्या है 'द 50' शो का फॉर्मेट?
'द 50' शो टीवी और ओटीटी पर लगभग 50 दिनों के लिए देखा जाएगा, जिसमें 50 सेलेब्स एक ही सेटअप में साथ रहकर अलग-अलग तरह के टास्क परफॉर्म करेंगे. इसमें कई सारे गेमिंग टास्क होंगे, जिसमें एलिमिनेट होने के चांस भी रहेंगे. इस शो से कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस को भी फायदा होगा. क्योंकि हर खिलाड़ी अपने फैंस के लिए खेलता नजर आएगा.
शो के दौरान फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर दांव लगाएंगे. अगर उनका दांव सही रहा, तो वो ढेर सारा इनाम जीतेंगे. शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपये है. अगर दर्शकों का दांव सही होता है, तो उन्हें प्राइज मनी से अपना जीता हुआ हिस्सा मिलेगा. हालांकि ये टास्क दर्शकों के लिए भी उतना आसान नहीं होगा. क्योंकि वो अपना एक फेवरेट खिलाड़ी एक तय समय तक ही चुन पाएंगे. इसके आगे सिर्फ उनकी किस्मत ही उन्हें इनाम दिला सकेगी.
'द 50' शो की एक और खासियत है कि इसमें 'बिग बॉस' की तरह कोई नियम, कायदे या कानून नहीं हैं. यहां खिलाड़ी अपने मन मुताबिक खेलेंगे. इस शो में खिलाड़ी सिर्फ अपनी काबिलियत और माइंड गेम्स खेलकर ही टिके रहेंगे. शो में एक लायन का राज होगा, जिसके इशारों पर पूरा गेम चलेगा.
कौन है 'द 50' का लायन?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












