
The 50 में बवाल, अरबाज ने प्रिंस नरूला को जड़ा थप्पड़, 'लायन' ने शो से निकाला बाहर?
AajTak
'द 50' शो शुरुआत से ही विवादों में है. एक तरफ अपने खराब फॉर्मेट की वजह से शो लगातार ट्रोल्स के निशाने पर है, तो दूसरी तरफ शो में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. अब प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल केे बीच हुई हाथापाई सुर्खियों में है.
रियलिटी शो 'The 50' में बवाल मचा हुआ है. शो में आए सेलेब्स एक दूसरे संग भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आए दिन शो में सितारे एक दूसरे संग धक्का-मुक्की करते नजर आते हैं. अब प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल की लड़ाई की जोरों-शोरों पर चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज ने प्रिंस नरूला को थप्पड़ जड़ दिया है.
'The 50' में क्यों हुई लड़ाई?
'द 50' शो में अरबाज पटेल ने गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की तंबोली संग एंट्री की थी. 'फिल्म विंडो' के मुताबिक, निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उन्हें बॉडीशेम किया है. बॉडीशेमिंग करने पर निक्की ने प्रिंस नरूला को जमकर फटकारा. इसी दौरान अरबाज पटेल अपना कंट्रोल खो बैठे और उनकी प्रिंस नरूला संग हाथापाई हो गई.
रिपोर्ट में बताया गया है कि अरबाज ने प्रिंस को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया, जो शो के नियम के खिलाफ है. ऐसे में अरबाज पटेल को वॉयलेंस करने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
हालांकि, अभी ये एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ है, इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. मगर सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट छाई हुई है. अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है ये भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा.
वॉयलेंस के कारण बाहर हो चुके अर्चित

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












