
Thank God Manike Song: थैंक गॉड पर बवाल के बीच रिलीज हुआ नया गाना, अप्सरा बनकर नोरा ने दिखाए मूव्स
AajTak
फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके में हैंडसम सिद्धार्थ और सेंसुअस नोरा फतेही को साथ देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. दोनों की केमिस्ट्री काफी सिजलिंग है. साथ ही योहानी और जुबिन नौटियाल की आवाज ने इस वीडियो में जान डाली है. फैंस को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड का गाना मानिके रिलीज हो गया है. इस गाने का इंतजार फैंस काफी टाइम से कर रहे थे. श्रीलंका की सिंगर योहानी ने इस गाने को गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. गाने का ओरिजिनल नाम मानिके मागे हिथे है. इसी को गाकर योहानी रातोंरात स्टार बनी थीं. अब फिल्म थैंक गॉड के लिए योहानी अपने गाने का हिंदी वर्जन ले आई हैं.
रिलीज हुआ सिद्धार्थ-नोरा का गाना
मानिके गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्सरा बनी नोरा फतेही के साथ डांस करते देखा जा सकता है. गाने की शुरुआत अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा से होती है. अजय, सिद्धार्थ से कहते हैं- लस्ट, वासना और काम ऐसी कमजोरी है, जो हर मर्द में होती है. इसे तुम्हें कंट्रोल करना है. इसके बाद वह अप्सरा का रूप धरे नोरा फतेही को सिद्धार्थ एक सामने रखते हैं.
नोरा को देखकर सिद्धार्थ के होश उड़ जाते हैं. नोरा, सिद्धार्थ को रिझाती हैं और दोनों साथ में डांस करने लगते हैं. कहना होगा कि वीडियो में हैंडसम सिद्धार्थ और सेंसुअस नोरा फतेही को साथ देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. दोनों की केमिस्ट्री काफी सिजलिंग है. साथ ही योहानी और जुबिन नौटियाल की आवाज ने इस वीडियो में जान डाली है.
फैंस को पसंद आया गाना

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










