
Thane News: एक केला ज्यादा उठा लिया तो हो गई बहस, दुकानदारों ने दो दोस्तों को लोहे की रॉड से पीटा, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार
AajTak
ठाणे में एक शख्स ने टोकरी से एक केला ज्यादा उठा लिया तो दुकानदार के साथ बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दुकान लगाने वाले बाप-बेटों ने उस युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक केले को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो लोगों की हत्या की कोशिश तक की गई. इस मामले में पुलिस ने रविवार को रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले एक शख्स और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल मंडप सजाने वाले 27 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दोस्त ने शनिवार को भिवंडी में रेहड़ी-पटरी वाले से एक दर्जन केले खरीदे और इसका भुगतान भी कर दिया. हालांकि, बाद में उस व्यक्ति के दोस्त ने विक्रेता की टोकरी से एक ज्यादा केला उठा लिया, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया.
एक केले की वजह से शुरू हुआ विवाद
नारपोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने केला उठाया था, उसने इसके लिए पैसे देने की पेशकश भी की, लेकिन बहस बढ़ गई, जिसके बाद दोनों विक्रेताओं ने कथित तौर पर दोनों दोस्तों पर लोहे की रॉड से पिटाई की और उन्हें धमकी दी कि अगर वो दोबारा वहां दिखे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़ितों में से एक की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शनिवार देर रात दोनों विक्रेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







