
Thane Crime: सड़क किनारे Food Stall लगाना चाहता था एक शख्स, अज्ञात हमलावरों ने कर दिया Murder
AajTak
Thane News: आरोपियों ने आधी रात के वक्त आदिवली इलाके में एक पेट्रोल पंप के पीछे पीड़ित को घेर लिया था और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था. इस हमले में पीड़ित खून से लथपथ हो गए थे. इसके बाद उनकी मौत हो गई थी.
Crime in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स का बेरहमी के साथ सरेआम कत्ल कर दिया गया. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को कई हमलावरों ने मिलकर अंजाम दिया. अब पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की शिनाख्त और तलाश की कोशिश की जा रही है.
ये खूनी वारदात कल्याण मंडल के मानपाड़ा थाना इलाके की है. संबंधित थाने के एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी के देते हुए बताया कि जिस शख्स की हत्या की गई है, उसकी उम्र 41 वर्ष थी. हमलावरों ने इस वारदात को मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात अंजाम दिया था.
पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों ने आधी रात के वक्त आदिवली इलाके में एक पेट्रोल पंप के पीछे पीड़ित को घेर लिया था और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था. इस हमले में पीड़ित खून से लथपथ हो गए थे. इसके बाद उनकी मौत हो गई थी.
इससे पहले पीड़ित ने मंगलवार को अपने बेटे को बताया था कि वह अपने दोस्तों की मदद से सड़क किनारे फूड स्टॉल शुरू करना चाहते हैं. मगर देर रात, बेटे को उसके पिता के मोबाइल नंबर से फोन आया, लेकिन उनके फोन पर कोई दूसरा शख्स बोल रहा था. कॉल करने वाले ने बताया कि एक दुर्घटना के बाद उसके पिता को अस्पताल ले जाया गया है.
पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था. घटना के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, पीड़ित के बेटे को पुलिस से पता चला कि उसके पिता किसी के साथ झगड़े में शामिल थे, जिसके कारण संभवतः उनकी हत्या कर दी गई. मानपाड़ा पुलिस ने उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.
असल में कुछ हफ्ते पहले, पीड़ित कुछ लोगों के साथ हुए विवाद की शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गए थे. एफआईआर में कहा गया है कि पुलिस ने तब गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी. अब पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







