
Thane में 41 साल के शख्स की बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले धारधार हथियार के निशान
AajTak
ठाणे के कल्याण में अज्ञात हमलावरों ने 41 साल के शख्स की धारधार हथियार से हमला करके हत्या कर डाली. पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में अज्ञात हमलावरों ने 41 साल के शख्स की बेरहमी से हत्या कर डाली. घटना कल्याण थानाक्षेत्र के अदिवाली इलाके की है. मृतक के शरीर पर धारधार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
मृतक के बेटे ने बताया कि बुधवार अल सुबह उसके पिता के फोन से उसे एक कॉल आया. किसी अंजान शख्स ने बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. बेटा तुरंत उस अस्पताल पहुंचा. लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें: Odisha के नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई है
बेटे ने बताया कि घटना से ठीक पहले पिता के साथ उसके साथ बात हुई थी. वो अपने दोस्तों के साथ फूड स्टॉल खोलने की बात कह रहे थे. इसके बाद उसे अगला फोन आया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है. पुलिस की मानें तो ये मामला एक्सीडेंट का नहीं है. शख्स के शरीर पर धारधार हथियार के निशान मिले हैं.
उधर बेटे ने भी पुलिस को बताया कि मृतक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. बीते दिनों उन लोगों के साथ मृतक की मारपीट भी हुई थी. जिसके बाद इस बारे में मृतक ने थाने में तहरीर भी दी थी. बताया था कि कुछ लोगों से उसे जान का खतरा है. फिलहाल, पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







