
Thailand से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस से 21 Oxygen संयंत्र आयात करेगी सरकार: अरविंद केजरीवाल
Zee News
दिल्ली में जीवन रक्षक ऑक्सीजन (Life Saving Oxygen) की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) थाइलैंड (Thailand) से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस (France) से तुरंत उपयोग में लाए जाने वाले 21 ऑक्सीजन संयंत्र का आय
नई दिल्ली: दिल्ली में जीवन रक्षक ऑक्सीजन (Life Saving Oxygen) की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) थाइलैंड (Thailand) से 18 क्रायोजेनिक टैंकर और फ्रांस (France) से तुरंत उपयोग में लाए जाने वाले 21 ऑक्सीजन संयंत्र का आयात करेगी. ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ़्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है | Press Conference | LIVE उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह हुई ऑक्सीजन की किल्लत की भरपाई कर ली गई है और बीते दो दिन में हालात में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि टैंकरों की कमी के चलते दिल्ली सरकार केंद्र द्वारा तय ऑक्सीजन के कोटे की ढुलाई में मुश्किलों से भी जूझ रही थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









