
Test Rankings: जो रूट का जलवा, फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, कोहली-रोहित बहुत पीछे
AajTak
आईसीसी ने ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. टीम इंडिया के दो प्लेयर इस लिस्ट में हैं, जानिए वो कौन हैं...
इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Jo Root) टेस्ट क्रिकेट में ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में जो रूट ने रनों का अंबार लगा दिया और अब इसी का फायदा उनको मिला है. जो रूट अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बुधवार को जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में जो रूट टॉप पर हैं.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज थे. लेकिन जो रूट ने इस सीरीज़ में उन्हें पछाड़ दिया, अब इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट के 897 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि मार्नस लैबुशेन के 892 प्वाइंट हैं.
टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज- 1. जो रूट2. मार्नस लैबुशेन3. स्टीव स्मिथ4. बाबर आजम5. केन विलियमसन6. डिमुथ करुणारत्ने7. उस्मान ख्वाजा8. रोहित शर्मा9. ट्रेविस हेड10. विराट कोहली
👑@root66 | @MRFWorldwide | #ICCRankings pic.twitter.com/n4ixy9Ek37
जो रूट पहली बार अगस्त 2015 (917 रेटिंग) में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बने थे, जबकि दिसंबर 2021 में जो रूट आखिरी बार इस पॉजिशन पर थे. जो रूट कुल 163 दिन के लिए नंबर-1 टेस्ट प्लेयर थे. अगर फैब फोर की बात करें तो स्टीव स्मिथ (1506 दिन), विराट कोहली (469 दिन) और केन विलियमसन (245 दिन) के लिए नंबर-1 रहे हैं.
🔹Joe Root reclaims No.1 spot 🥇 🔹Trent Boult bursts into top 10 🔥 Plenty of movement in the @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings after the second #ENGvNZ match 👉 https://t.co/J6m5cEKRSA pic.twitter.com/CqV1mlBMmF

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









