
Tesla India Booking: डेढ़ महीने में बामुश्किल बुक हुईं 600 कारें, क्या भारतीयों को पसंद नहीं आ रही टेस्ला? रिपोर्ट
AajTak
Tesla Model Y को कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 2 वेरिएंट (स्टैंडर्ड और लांग रेंज) में पेश किया है. इस कार की डिलीवरी दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है. मुंबई में पहला शोरूम शुरू करने के बाद टेस्ला ने हाल ही में दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम शुरू किया है. इस कार की ऑफिशियल बुकिंग देश भर में शुरू है.
Tesla Model Y Bookings: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने बीते 15 जुलाई को भारतीय बाजार में आधिकारिक कदम रखा था. कंपनी ने इस दिन मुंबई में अपने शोरूम के शुरुआत के साथ ही अपनी पहली कार Tesla Model Y को भी यहां के बाजार में लॉन्च किया था. इसके साथ ही कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी. लेकिन ऐसा लग रहा है कि, शुरुआती हो-हल्ले के बाद टेस्ला को वैसा रिस्पांस नहीं मिल रहा है, जैसा कि उम्मीद की गई थी. तकरीबन डेढ़ महीने बाद भी कंपनी ने इस कार की बहुत ही सीमित बुकिंग दर्ज की है.
ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला को भारत में मिड-जुलाई से बिक्री शुरू करने के बाद अब तक सिर्फ 600 से थोड़ा अधिक कारों के ऑर्डर मिले हैं. यह संख्या कंपनी की अपनी उम्मीदों से भी काफी कम है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती डिलीवरी फिलहाल मुंबई, दिल्ली, पुणे और गुरुग्राम तक ही सीमित रहेगी.
चूंकि टेस्ला अभी भारत में कारों को इंपोर्ट करके ला रहा है. बताया जा रहा है कि, शिपमेंट की साइज उन ग्राहकों से मिले पूरे भुगतान और कंपनी की इन चार शहरों से बाहर डिलीवरी करने की क्षमता पर निर्भर करेगा, जहां उसके शोरूम मौजूद हैं. मुंबई के बाद टेस्ला ने दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम किया और अब गुरुग्राम की तैयारी है.
टेस्ला ने अब पूरे भारत में अपनी Model Y की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इसे कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देश के किसी भी कोने से बुक किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्ला इंडिया तीसरी तिमाही से कारों की डिलीवरी शुरू करेगी. सबसे पहले मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम में कार की डिलीवरी की जाएगी.
कार की बात करें तो इसे दो वेरिएंट में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये और लांग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. दिल्ली में इसके दोनों वेरिएंट की ऑन रोड कीमत क्रमश: 61.07 लाख रुपये और 69.15 लाख रुपये है. चूंकि कार को पूरी तरह से इंपोर्ट कर भारत में लाया जा रहा है, इसलिए हैवी इंपोर्ट ड्यूटी के चलते इसकी कीमत काफी ज्यादा है. वहीं टेस्ला भारत में उस सेग्मेंट के ग्राहकों को टार्गेट कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी पैसेंजर कार सेग्मेंट में केवल 4% है.
Tesla Model Y दो अलग-अलग बैटरी पैक (60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक) के साथ आ रही है. 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) देती है. जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है. इस कार को यहां के बाजार में कुल 7 अलग-अलग बॉडी कलर और 2 भिन्न इंटीरियर थीम के साथ पेश किया गया है. बता दें कि, रंगों के अनुसार भी कार की कीमत में काफी बदलाव होता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







