
Tesla Cybercab: न स्टीयरिंग व्हील और न ही पैडल! Elon Musk ने पेश किया रोबोटैक्सी, कीमत है इतनी
AajTak
Tesla Cybercab का इंतजार लंबे समय से हो रहा था. ये प्रोजेक्ट कंपनी के लिए बहुत ही जरूरी है. Elon Musk ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दुनिया के सामने अपने रोबोटैक्सी (Robotaxi) को पेश कर दिया है. बिना ड्राइवर के चलने वाले इस वाहन में न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही पैडल.
Tesla Cybercab Robotaxi: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने कैलिफोर्निया के बरबैंक में एक कार्यक्रम के दौरान कंपनी के नए रोबोटैक्सी, साइबरकैब (Cybercab) से पर्दा उठाया है. इस रोबोटैक्सी का इंतजार लंबे समय से हो रहा था. मस्क ने घोषणा की कि इसका उत्पादन 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है, और इस ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 30,000 डॉलर से कम होने की उम्मीद है.
इस इवेंट के दौरान एलन मस्क रोबोटैक्सी के प्रोटोटाइप के साथ मंच पर पहुंचे, और वाहन के भविष्य के डिजाइन के बारे में जानकारियां दी. इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर किया गया. जिसे 43 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. जानकारों का मानना है कि, Tesla Cybercab की सफलता कंपनी के बेहतर भविष्य लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इस प्रोजेक्ट पर कंपनी तगड़ा निवेश कर रही है.
कैसी है Tesla Cybercab:
रोबोटैक्सी एक पर्पज-बिल्ट ऑटोनॉमस व्हीकल (स्वयं चलने वाली) व्हीकल है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील या पैडल नहीं है. जिसका अर्थ है कि प्रोडक्शन में जाने से पहले इसे सरकारी नियामकों से मंजूरी लेनी होगी. इसका डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है. जिसमें बटरफ्लाई के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाज़े और एक छोटा केबिन दिया गया है. जिसमें केवल दो यात्रियों के बैठने की जगह दी गई है.
प्रोटोटाइप मॉडल को देखने पर पता चलता है कि इसमें कोई स्टीयरिंग व्हील या पैडल है और न ही इसमें कोई चार्जिंग प्लग की जगह दी गई है. कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि ये रोबोटैक्सी वायरलेस तरीके से बिजली प्राप्त करेगा और वाहन की बैटरी को चार्ज करेगा. यानी कि ये किसी स्मार्टफोन की तरह वायरलेस चार्जर टेक्नोलॉजी से लैस होगा.
आम कारों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










