
Tesla की एंट्री से Qatar के निवेश तक... 4 अच्छे संकेत, क्या शेयर मार्केट में लौटेगी बहार?
AajTak
Stock Market में बीते 10 कारोबारी दिनों से गिरावट जारी है, लेकिन अब इस पर ब्रेक लगने की उम्मीद है. दरअसल, महंगाई दर घटने के साथ ही कई ऐसे संकेत मिले हैं, जो भारतीय इकोनॉमी के लिए बेहतर हैं. इनमें टेस्ला की एंट्री से अलावा कतर से भारत में निवेश का ऐलान तक शामिल है.
शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अब इस पर ब्रेक लगने की उम्मीद नजर आ रही है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि चार ऐसे संकेत मिले हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं. देश में महंगाई घटने से लेकर एलन मस्क की टेस्ला की भारत में एंट्री तक की खबरों का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा तमाम ब्रोकरेज ने बाजार में फिर बहार लौटने का अनुमान जाहिर किया है. आइए जानते हैं इन पॉजिटिव संकेतों के बारे में विस्तार से...
कल लगातार 10वें दिन टूटा था बाजार शेयर बाजार बीते 10 कारोबारी सत्रों से लगातार टूट रहा है. मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ने दिनभर गिरावट में कारोबार किया और अंत में टूटकर बंद हुए. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76,073 पर ओपन होने के बाद 75,531 तक टूटा था और अंत में 29 अंक की मामूली गिरावट लेकर 75,967 पर बंद हुआ था. इसी तरह NSE का निफ्टी 22,963 पर खुलने के बाद 22,801 तक लुढ़का था और अंत में कुछ रिकवरी करते हुए 14 अंक की गिरावट लेकर 22,945 पर क्लोज हुआ था.
पहला संकेत- खुदरा महंगाई घटी अब बात करते हैं उन चार संकेतों की, जिनसे शेयर बाजार में जारी गिरावट पर ब्रेक लगने की उम्मीद जागी है. दरअसल, इनमें पहला है देश में खुदरा महंगाई दर में गिरावट (Retail Inflation Fall), जो कि जनवरी में गिरकर पांच महीने के निचले स्तर 4.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है, इससे पहले दिसंबर 2024 में यह 5.22 प्रतिशत पर थी. खास बात ये है कि महंगाई में कमी उस समय आई है, जबकि इससे पिछले हफ्ते ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच साल बाद रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया और ये 6.50 प्रतिशत से कम होकर 6.25 प्रतिशत पर आ गया.
दूसरा संकेत- टेस्ला की भारत में एंट्री का रास्ता साफ दूसरी गुड न्यूज की बात करें, तो लंबे समय के बाद दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) की भारत में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है और टेस्ला के लिए जॉब्स (Tesla Jobs In India) भी ऑफर की हैं. कंपनी ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर कंपनी में 13 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने भारत में मुंबई और दिल्ली में अपने शोरूम खोलने के लिए लोकेशंस भी लगभग फाइनल कर दी हैं.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








