
Telegram के जरिए इन्वेस्टमेंट और डायमंड पार्टनर का तमगा... ऐसे अंजाम दी गई 2.46 करोड़ की धोखाधड़ी
AajTak
अहमदाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले की तफ्तीश के दौरान पाया कि धोखाधड़ी का शिकार बनने वालों में गुजरात के अलावा अन्य राज्यों के भी 20 लोग शामिल हैं. इन सभी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की बात सामने आ रही है.
गुजरात के अहमदाबाद से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कराकर 2.46 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया. इस संबंध में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई गई. इसके बाद साइबर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. अब मामले की जांच की जा रही है.
अहमदाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले की तफ्तीश के दौरान पाया कि धोखाधड़ी का शिकार बनने वालों में गुजरात के अलावा अन्य राज्यों के भी 20 लोग शामिल हैं. इन सभी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की बात सामने आ रही है. इन सभी को होटल की रेटिंग बढ़ाने की बात कहकर, डायमंड पार्टनर बनाया जाता था, फिर उनके साथ ठगी की जाती थी.
27 जुलाई से 9 सितंबर के बीच टेलीग्राम के माध्यम से कई लोगों को चूना लगाया. आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से Make My Trip पर होटल का रेटिंग बढ़ाने की बात कहकर 500 से 1500 रुपये तक देता था. जिसके बाद अलग-अलग ट्रांज़ेक्शन के माध्यम से मेम्बरशीप दिलाकर, डायमंड पैकेज के नाम पर लाखों रुपये का लालच दिया जाता था.
इसी तरह से उसने 2.46 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करवाकर बड़ा फ़्रॉड कर दिया. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने जब इस मामले में जांच की तब अहमदाबाद में रहने वाला ऋतुल कानाबार और सूरत के कामरेज में रहने वाले निकुंज उर्फे दिव्येश खेमानी को गिरफ़्तार किया गया. ये दोनों बेहद शातिर ठग हैं. जिन्होंने 20 से ज्यादा लोगों को चूना लगाया है.
साइबर क्राइम ब्रांच के ACP जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ऋतुल ने 2.46 करोड़ रुपये सक्षम ट्रेडिंग के अकाउंट में ट्रांसफ़र करवाए थे. इसी तरह अलग अलग अकाउंट की जानकारी निकुंज उर्फे दिव्येश खेमानी ने उपलब्ध करवाई थी. फ़िलहाल जिस अकाउंट की जांच चल रही है, उसमें 2.46 करोड़ की धोखाधड़ी समेत अन्य 20 और केस डिटेक्ट हो रहे है. जिसमें बिहार, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के लोग शिकार हुए है.
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने उन्हें फ़्रॉड होने के बारें में जानकारी भी पहुंचाई है. इस मामले में अभी और 4 आरोपी फरार हैं. टेलीग्राम के माध्यम से होटल का रेटिंग बढ़ाने का कहकर अलग-अलग पैकेज में शामिल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का ये रैकेट पिछले डेढ़ साल से चलाया जा रहा था.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









