
Telangana polls: कांग्रेस ने 45 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जुबली हिल्स से अज़हरुद्दीन को मौका
AajTak
मालूम हो कि यह घोषणा नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में तेलंगाना पर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आयोजित होने के एक दिन बाद आई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीईसी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सोनिया गांधी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी. कांग्रेस ने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को जुबली हिल्स से और पूर्व लोकसभा सांसद मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से मैदान में उतारा है. पार्टी की सूची के अनुसार, पोन्नम प्रभाकर को हुसनाबाद से, कंडी श्रीनिवास रेड्डी को आदिलाबाद से, तुमला नागेश्वर राव को खम्मम से, के राज गोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से मैदान में उतारा है.
इसके साथ ही पार्टी ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. राज्य में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं.
मालूम हो कि यह घोषणा नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में तेलंगाना पर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आयोजित होने के एक दिन बाद आई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीईसी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सोनिया गांधी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित की थी.
तेलंगाना चुनाव के लिए अधिसूचना 3 नवंबर को जारी की जाएगी और मतदान 30 नवंबर को होगा. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
कांग्रेस तेलंगाना के चुनाव में आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही है. राज्य के गठन के बाद से ही के.चंद्रशेखर राव की बीआरएस का शासन रहा है. 2018 के विधानसभा चुनाव में, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने 47.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 119 में से 88 सीटें जीतीं थी. कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











