
Telangana Politics: कांग्रेस का आरोप- सत्ता पाने के लिए TRS ने PK को 500 करोड़ की पेशकश की
AajTak
तेलंगाना में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस का दावा है कि तेलंगाना में एंटी-इनकंबेंसी है. टीआरएस डरी हुई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टीआरएस ने राष्ट्रपति के चुनाव से लेकर कृषि विधेयकों तक में भाजपा को अपनी मौन सहमति दी थी.
कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी टीआरएस पर संगीन आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि तेलंगाना की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रशांत किशोर को 500 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











