
Telangana में Lockdown का फर्जी आदेश बनाकर वायरल करने वाले CA को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Zee News
तेलंगाना (Telangana) में लॉकडाउन (Lockdown) का फर्जी आदेश बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी CA को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पिछले आदेश की तारीखों में बदलाव कर उसे शेयर कर दिया था.
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) में लॉकडाउन (Lockdown) का फर्जी आदेश सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार शाम एक चार्टर्ड एकउंटेंट (CA) को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक लैपटॉप और फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया, 'आरोपी ने 1 अप्रैल, 2021 को तेलंगाना के मुख्य सचिव के नाम से सरकारी आदेश तैयार करके उसे कई वॉट्सऐप ग्रुप (WhatsApp Groups) में शेयर कर दिया, जिससे घबराहट की स्थिति पैदा हो गई. जब मुख्य सचिव सोमेश कुमार से लॉकडाउन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा कोई सरकारी आदेश जारी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









