
Tech Wrap: यहां जानें शुक्रवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल
AajTak
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर... भारत में 40,000 रुपये के अंदर खरीदने के लिए ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट भारतीय बाजार में एफोर्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कंपनियां आजकल 40 हजार रुपये के रेंज में भी बढ़िया स्मार्टफोन्स उपलब्ध करा रही हैं. इस रेंज में भी अब फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन्स आने लगे हैं. इनमें अच्छा प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलने लगे हैं. ऐसे में आप अगर बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते है और एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. Netflix लॉन्च कर सकता है 'N-Plus' सब्सक्रिप्शन सर्विस, जानें इसके बारे में Netflix एक प्रीमियम 'N-Plus' सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च कर सकता है. इस सर्विस के जरिए पॉडकास्ट, कस्टम टीवी शोज प्ले लिस्ट और बिहाइंड द सीन कंटेंट्स का एक्सेस ऑफर किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ यूजर्स को सर्वे भेजा था. इसमें उन्हें बताया कि कंपनी क्यों इस आइडिया को एक्सप्लोर कर रही है और यूजर्स से उनका इंटरेस्ट भी जानना चाहा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










