
Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल
AajTak
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर... Google का नया फीचर आया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना होगा आसान गाड़ी चलाते वक्त किसी को मैसेज या कॉल करना काफी खतरनाक होता है. हालांकि, दुनियाभर में काफी लोग ऐसा करते हैं और खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालते हैं. Google अब एक फीचर लेकर आया है जिससे यूजर्स के लिए कार चलाते वक्त कॉल रिसीव करना और मैसेज रिप्लाई करना थोड़ा आसान हो जाएगा. Zebronics का नया फिटनेस बैंड 2,999 रुपये में लॉन्च, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट कर सकता है मॉनिटर Zebronics Zeb-Fit2220CH फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च किया गया है. ये स्मार्टवॉच जैसा दिखाई देने वाला फिटनेस बैंड है. इस फिटनेस बैंड में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है. ये डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












