
Tea App क्या है, जिस पर महिलाएं करती हैं पुरुषों को रेट, बड़े डेटालीक का हुआ शिकार
AajTak
What is Tea App: एक ऐसे ऐप की कल्पना करिए, जिसे सिर्फ महिलाएं चला रही हों. इस ऐप पर महिलाएं उन पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं, जिनसे वो मिलती है. यहां महिलाएं बताती हैं कि जिनसे वो मिली हैं वो पुरुष कैसै हैं. ये ऐप पिछले दिनों बड़े डेटालीक का शिकार हुआ है, जिससे हजारों फोटोज लीक हुई हैं. आइए जातने हैं इसकी पूरी डिटेल्स.
इन दिनों एक ऐप चर्चा में है, जो महिलाओं के लिए खास तौर पर बनाया गया है. हम बात कर रहे हैं Tea ऐप की, जिस पर महिला चुपके से पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं. इस ऐप पर महिलाएं बिहेवियर, लॉयैलिटी और डेटिंग एक्सपीरियंस के आधार पर पुरुषों को रेट करती हैं. महिलाएं उन पुरुषों को रेट करते हैं, जिनसे उन्होंने मुलाकात की होती है.
पिछले कुछ दिनों से Tea ऐप एक डेटा ब्रीच को लेकर चर्चा में है. Tea App एक बड़े डेटा लीक का शिकार हुआ है, जिसमें 72 हजार तस्वीरें लीक हुई हैं. इसमें 13 हजार सेल्फी या सेल्फी फोटो ID शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सबमिट किया था.
वहीं 59 हजार फोटोज ऐसी हैं, जो पोस्ट, कॉमेंट या डायरेक्ट मैसेज की है, जो ऐप पर उपलब्ध है. इन फोटोज को बिना परमिशन के एक्सेस किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस ऐप की खास बातें.
TEA महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव ऐप है. इस पर वे उन पुरुषों को रेट और रिव्यू कर सकती हैं, जिनसे वे मिली हैं या फिर डेट कर चुकी हैं. ऐप पर महिलाएं एक-दूसरे को 'Tea spill' यानी रियल-लाइफ रिव्यू शेयर करती हैं. इन रिव्यूज के जरिए दूसरी महिलाओं को पता चलता है कि वो जिस शख्स से मिली हैं, वो भरोसेमंद है या नहीं. या वो सिर्फ टाइमपास करता है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा बयान, WhatApp यूजर्स को वॉर्निंग, कहा, आपका डेटा लीक हो रहा
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, TEA ऐप का डेटा एक थर्ड पार्टी क्लाउड से लीक हुआ है. लीक में महिलाओं के नाम, ईमेल और प्रोफाइल डीटेल्स तक शामिल हैं. इसके अलावा रेट किए गए पुरुषों की जानकारी और रिव्यू, फोटो और दूसरी डिटेल्स लीक हुई हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











