
TCL ने लॉन्च किया नया Smart TV, 32GB स्टोरेज के साथ मिलते हैं गेमिंग फीचर्स
AajTak
TCL C61B 4K QLED Google TV Launch: भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में TCL ने अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने TCL C61B 4K QLED Google TV को लॉन्च किया है, जो चार स्क्रीन साइज- 43-inch, 50-inch, 55-inch और 65-inch में उपलब्ध है. इस टीवी को कंज्यू्मर्स Amazon से खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस टीवी की डिटेल्स.
कंज्यू्मर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड TCL ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने TCL C61B 4K QLED Google TV को लॉन्च किया है, जो टी-स्क्रीन प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, गेम एक्सीलेटर, एक ONKYO 2.1ch सबवूफर और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को चार स्क्रीन साइज- 43-inch, 50-inch, 55-inch और 65-inch में लॉन्च किया है. TCL के लेटेस्ट टीवी को आप Amazon से खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस Smart TV की कीमत और दूसरी खास बातें.
कंपनी ने इस टीवी को चार स्क्रीन साइज ऑप्शन में लॉन्च किया है. इसके 43-inch स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये है. वहीं 50-inch, 55-inch और 65-inch मॉडल की कीमत क्रमशः 40,990 रुपये, 47,990 रुपये और 76,990 रुपये है.
यह भी पढ़ें: भारत में आया नया Xiaomi Smart TV, बस इतनी है कीमत
इस टीवी को आप Amazon से खरीद सकते हैं. इस पर डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है. अलग-अलग स्क्रीन साइज पर कंपनी अलग-अलग कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
TCL C61B 4K QLED TV में QLED Pro टेक्नोलॉजी यूज की गई है, जिससे बेहतरीन व्यू मिलता है. बेहतर कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा डिटेल के लिए कंपनी ने T-Screen Pro टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










