
Tata Motors Share: आई एक खबर... रतन टाटा की इस कंपनी ने तोड़ डाले पुराने सभी रिकॉर्ड, क्या 900 रुपये तक जाएगा?
AajTak
Tata Market Target: नए साल के दूसरे दिन यानी मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया. शेयर की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई. शेयर ने 800 रुपये के भाव को भी पीछे छोड़ दिया है.
टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर ने साल 2023 में हर टारगेट को पीछे छोड़ा. निवेशकों के लिए टाटा ग्रुप का ये शेयर चहेते स्टॉक्स में से एक है. इसकी वजह ये है कि पिछले कुछ वर्षों में इसने निवेशकों को उम्मीद से ज्यादा रिटर्न बनाकर दिया है. साल 2024 में भी Tata Motors के शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है. इस तेजी के पीछे दो वजहें हैं.
कंपनी ने दिसंबर में कुल बिक्री में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. दिसंबर महीने में टाटा मोटर्स ने अनुमान से अधिक गाड़ियां बेची हैं. इस दौरान कंपनी ने कुल 77,855 यूनिट बेची, जो एक साल पहले बेची गई 74,356 यूनिट से अधिक है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में JLR की डिमांड भी बढ़ी है.
टाटा मोटर्स के शेयर 800 रुपये के पार
दरअसल, नए साल के दूसरे दिन यानी मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया. शेयर की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई. शेयर ने 800 रुपये के भाव को भी पीछे छोड़ दिया है. 2 जनवरी को टाटा मोटर्स के शेयर सुबह 800 रुपये पर खुला, और कारोबार के दौरान 804 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि कारोबार के अंत में शेयर मामूली गिरावट के साथ 786 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक का 52-वीक लो 381 रुपये है.
बता दें, टाटा मोटर्स के शेयरों में साल 2023 में मजबूत बढ़त देखी गई है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं. पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 33 फीसदी की तेजी आई है. वहीं साल 2023 में इसने करीब 100 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
9 रुपये तक जाएगा भाव?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











