
Tamil Nadu Assembly Election: इस उम्मीदवार ने किया हेलीकॉप्टर और 3 मंजिला घर देने का वादा, चांद की सैर कराने का भी किया ऐलान
Zee News
मदुरै साउथ सीट (Madurai South Seat) से एक निर्दलीय उम्मीदवार आर. सर्वानन (R. Saravanan) ने सभी लोगों के लिए आईफोन, स्विमिंग पूल के साथ 3-मंजिला घर, प्रति घर को सालाना 1 करोड़ रुपये अंशदान, 20 लाख रुपये की कार, हर घर के लिए छोटे आकार का हेलीकॉप्टर, घरेलू काम करने के लिए रोबोट देने का ऐलान किया है.
चेन्नई: तमिलनाडु में होने वाले विधान सभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Election) में राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार कई चीजें मुफ्त में देने का वादा कर रहे हैं. कई पार्टियों ने जीत के बाद जनता को सोना, मोबाइल फोन, टीवी, पंखे, मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, गैस सिलेंडर और सोलर कुकर देने का वादा किया है. इस बीच मदुरै साउथ सीट (Madurai South Seat) से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने लोगों को चांद पर ले जाने का वादा किया है. मदुरै साउथ सीट (Madurai South Seat) से एक निर्दलीय उम्मीदवार आर. सर्वानन (R. Saravanan) ने सभी लोगों के लिए आईफोन, स्विमिंग पूल के साथ 3-मंजिला घर, प्रति घर को सालाना 1 करोड़ रुपये अंशदान, 20 लाख रुपये की कार, हर घर के लिए छोटे आकार का हेलीकॉप्टर, घरेलू काम करने के लिए रोबोट, यंग एंटरप्रेन्योर को 1 करोड़ रुपये फंड, दिव्यांगों के लिए हर महीने 10 लाख रुपये, हर घर के लिए एक नाव देने का ऐलान किया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










