
Tamil Nadu के पूर्व मंत्री M Manikandan गिरफ्तार, मलेशियाई शादी का झांसा देकर मलेशियाई महिला से किया था रेप
Zee News
तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके एम. मणिकनंदन को मलेशियाई महिला के साथ रेप करने और जबरन एबॉर्शन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
चेन्नई: मलेशियाई महिला से रेप करने के आरोप में तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता एम. मणिकनंदन (M Manikandan) को गिरफ्तार कर लिया गया है. चेन्नई पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है. मलेशियाई महिला ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री मणिकनंदन ने शादी का झांसा देकर उसका रेप किया था. महिला ने उन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. Former AIADMK minister M Manikandan arrested in Bengaluru by Chennai City Police for allegedly raping a Malaysian woman, causing miscarriage as well as for criminal intimidation. He was evading arrest after Madras High Court had refused him anticipatory bail: Tamil Nadu Police तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके मणिकनंदन को लेकर महिला ने कहा है कि रेप के बाद जब वह प्रग्नेंट हो गई तो उस पर एबॉर्शन करवाने का दबाव बनाया गया. इसे लेकर मणिकनंदन ने कहा था कि उन पर महिला की सहमति के बिना एबॉर्शन कराने का गलत केस दर्ज किया गया है. — ANI (@ANI)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










