
Taliban Govt: काबुल में सरकार गठन बड़ा समारोह करने की तैयारी कर रहा है तालिबान, 6 देशों को भेजा न्योता
ABP News
पहले ऐसी खबर आ रही थी कि तालिबान की सरकार के गठन में पाकिस्तान खुलकर दखलंदाजी कर रहा है. ISI की वजह से तालिबान और पाकिस्तान परस्त हक्कानी नेटवर्क में फूट पड़ गयी.
काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान अब जल्द ही सत्ता संभालेगा. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान बड़ा सरकार गठन समारोह करने की तैयारी कर रहा है. इस समारोह में शामिल होने के लिए तालिबान ने छह देशों को न्योता भी भेजा है. ये छह देश हैं- पाकिस्तान, तुर्की, कतर, रूस, चीन और ईरान. तालिबान ने ये न्योता तब भेजा, जब अफगानिस्तान के आखिरी प्रांत पंजशीर को कब्जे में लेने का दावा किया. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि पंजशीर अब तालिबान लड़ाकों के नियंत्रण में है. इलाके में मौजूद चश्मदीदों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि हजारों तालिबान लड़ाकों ने रातों-रात पंजशीर के आठ जिलों पर कब्जा कर लिया. तालिबान विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व पूर्व उपराष्ट्रपति और तालिबान विरोधी अहमद शाह मसूद के बेटे ने किया था, जो अमेरिका में 9/11 के हमलों से कुछ दिन पहले मारे गए थे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












