
Tajinder Bagga Arrested: बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, BJP नेता भड़के
AajTak
तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ऐसा दावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने किया है. कपिल मिश्रा के मुताबिक, तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं.
Tajinder Bagga Arrested: तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में अब गिरफ्तारी हुई है. मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा है.
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की.
बीजेपी नेता भड़के
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं.
तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए@TajinderBagga एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों ?
वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उनकी पार्टी को मिली सत्ता का राजनीतिक दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिये शुरू कर दिया है. दिल्ली का हर नागरिक संकट की इस घड़ी में तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा के परिवार के साथ खड़ा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











