
Taiwan Sieged: चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेरा, युद्धपोत-फाइटर जेट के बाद मिलिट्री ड्रिल में उतारे ड्रोन्स
AajTak
China-Taiwan Tension: चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है. वह ताइवान के आसपास सात स्थानों पर मिलिट्री ड्रिल कर रहा है. इसके नक्शे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मिसाइल, युद्धपोत और फाइटर जेट्स के बाद अब चीन ने नया हथियार ड्रिल में उतार दिया है. ताइवान की खाड़ी में गंभीर तनाव का माहौल है.
चीन अपने मिलिट्री ड्रिल के दौरान ताइवान को चारों तरफ से घेर रहा है. मिसाइल, युद्धपोत, फाइटर जेट्स के बाद अब उसने युद्धाभ्यास में ड्रोन्स को भी उतार दिया है. ये ड्रोन्स जापान के नजदीक से उड़ते हुए ताइवान की ओर आए हैं. इसकी वजह से ताइवान की खाड़ी में तनाव की स्थिति भयावह हो चुकी है.
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन की नौसेना और वायु सेना लगातार खाड़ी में युद्धाभ्यास कर रहे हैं. लगातार उनके जंगी जहाज और फाइटर जेट्स खाड़ी में बनी मध्य रेखा को पार करके ताइवान को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं. चीन ने पिछले कुछ दिनों में लगातार कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें ताइवान की ओर दागी हैं. ये मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं. मिसाइलों को ताइवान के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों की तरफ दागा गया था.
डिफेंस की खबरों पर नजर रखने वाले ट्विटर हैंडल @detresfa_ को चलाने वाले डैमियन सिमोन ने मैप जारी करके बताया है कि चीन किस-किस जगह से ताइवान को घेर रहा है. वैसे तो यह चीन के मिलिट्री ड्रिल का हिस्सा है. लेकिन चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है. ताइवान के आसपास सात स्थानों पर वह मिसाइल, युद्धपोत, जंगी जहाजों, फाइटर प्लेन्स और ड्रोन्स की मदद से ड्रिल कर रहा है.
Here's a map summarizing activity from #China’s live fire drills around #Taiwan seen in the past few days#ChinaTaiwanCrisis pic.twitter.com/khdLC3z7Dz
वहीं, चीन के नापाक हरकत के जवाब ताइवान भी पीछे नहीं हट रहा है. ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन (Tsai Ing-Wen) ने ट्वीट करके कहा है कि हम लगातार चीन की हरकतों और ड्रिल के नाम पर हमलों पर नजर रख रहे हैं. हम खतरा भांपते ही सटीकता से माकूल जवाब देंगे. मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लोकतांत्रिक ताइवान को बचाने की अपील करती हूं. चीन स्थानीय स्तर पर गलत हरकतें करके माहौल बिगाड़ रहा है.
Our government & military are closely monitoring China's military exercises & information warfare operations, ready to respond as necessary. I call on the international community to support democratic Taiwan & halt any escalation of the regional security situation. pic.twitter.com/uAoDAU2bMV

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








